थाना क्षेत्र के गांव कुंदन गनेशपुर में गुरुवार की देर शाम विद्यालय के बाहर तख्त पर बैठे चौकीदार समेत दो लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरे।
थाना जहानगंज के गांव कुंदन गनेशपुर में छिबरामऊ फतेहगढ़ रोड पर किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय का चौकीदार सत्यभान (65) और महात्मा गोवर्धनदास (62) विद्यालय के बाहर तख्त पर बैठे थे। इसी दौरान छिबरामऊ की ओर से तेज गति से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों के सिर उड़े चले गए और घटनास्थल पर भीड़ लग गई।
चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। जहानगंज थाने के सिपाही राजेश यादव ने पीछा करके सेंट्रल जेल पर बोलेरो को पकड़ लिया। सिपाही राजेश का कहना है कि थाने पहुंचने के बाद वह घटना की पूरी जानकारी देगा। थाना जहानगंज का पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पर पहुंच रहा है। पिकेट के सिपाही ने दुर्घटना करके भाग रहे बोलेरो का पीछा किया।
समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। दोनों के धड़ विद्यालय के बाहर पड़े हुए हैं।