िश्तेदारी से घर लौटते समय बोलेरो की चपेट में आकर दंपति घायल हो गए। उपचार के दौरान पति की मौत हो गई। युवक के सिर में आई चोट मौत का कारण बनी। युवक हेलमेट नहीं पहने हुए था।
थाना राजेपुर के गांव गाजीपुर निवासी बैजनाथ कुशवाहा (35) पुत्र शहजादे सिंह शुक्रवार को अपनी भांजी निशा देवी पत्नी शिवशंकर निवासी चौक थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर के यहां गए हुए थे। उनके साथ में पत्नी पुष्पा देवी और छह माह की बेटी भी थी।
शुक्रवार देर शाम लौटते समय राजेपुर के गांव उजरामऊ के पास बोलेरो की चपेट में आने से दंपति घायल हो गए। इस हादसे में बच्ची बाल-बाल बच गई। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के दौरान बैजनाथ की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना मिलने पर मृतक के भाई लज्जाराम समेत परिवार के अन्य लोग आ गए। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लज्जाराम ने बताया कि उसका भाई बैजनाथ मजदूरी करता था। भाई के पांच बच्चे है। वहीं चिकित्सक ने बताया कि बैजनाथ सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हुई।