फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो चालक ने गेटमैन पर तानी पिस्टल, रोकनी पड़ी ट्रेन

Wed, 13 Dec 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद- कानपुर रेलमार्ग पर जेल चौराहा स्थित क्रासिंग पर बुधवार को गेटमैन की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

यहां चालक ने ट्रैक पर जबरन बोलेरो घुसा दी। गेटमैन ने फाटक खोलने से इनकार किया तो चालक ने उस पर पिस्टल तान दी। इसी बीच उधर से कोटा-पटना सुपरफास्ट आती दिखी तो गेटमैन ने लाल पकड़ा लगा ट्रेन रोक दी

। विवाद के दौरान करीब पांच मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। गेटमैन की सूचना पर फतेहगढ़ स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ इंस्पेक्टर से मामले की शिकायत की है। कोटा- पटना सुपरफास्ट ट्रेन बुधवार सुबह करीब 9:20 बजे फतेहगढ़ स्टेशन पहुंची। पैसेंजर ट्रेन क्रास होने के कारण सुपरफास्ट ट्रेन को रोक लिया गया। पैसेंजर निकलने के बाद करीब 9:30 बजे एक्सप्रेस की रवानगी का सिग्नल हुआ। इससे जिला जेल चौराहा क्रासिंग पर तैनात गेटमैन गेट बंद करने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस लाइन की ओर से आ रही सफेद रंग की बोलेरो यूपी 76एम 4700 के चालक ने गाड़ी आधे बंद हो चुके फाटक के अंदर घुसा दी। बोलेरो बीच पटरी पर पहुंची थी तभी फाटक बंद हो गया। ट्रेन फतेहगढ़ स्टेशन से रवाना हो चुकी थी। ट्रैक पर बोलेरो खड़ी देख गेटमैन गजेंद्र प्रसाद यादव हड़बड़ा गया। बोलेरो पर आगे शीशे के नीचे पुलिस लिखा था। बोलेरो ट्रैक से हटाने के बजाए चालक गाड़ी से उतरा और गेटमैन पर गेट खोलने का दबाव बनाने लगा।

आरोप है कि गेट न खोलने पर गाली गलौच की और पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। बंद फाटक के बाहर खड़े लोगों ने बोलेरो चालक को समझाया और गाड़ी ट्रैक से हटाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। बोलेरो में मौजूद महिला भी चालक को समझा रही थी लेकिन उसने नहीं सुनी। तब तक ट्रेन का हार्न सुनाई पड़ा।

हादसे की आशंका भांप कर गेटमैन ने रेलवे ट्रैक पर लाल कपड़ा लगा कर ट्रेन रुकवा दी। ट्रेन चालक ने उतर कर गेटमैन से जानकारी ली। ट्रेन के चालक ने अपने मोबाइल पर ट्रैक पर बोलेरो खड़ी होने का वीडियो भी बनाया। करीब पांच मिनट ट्रेन क्रासिंग पर खड़ी रही। इसके बाद गेटमैन ने गेट खोला और बोलेरो को निकलवाया। इसके बाद फिर गेट बंद कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। गेटगैन ने बताया कि पिस्टल सरकारी थी।

उसका कहना था कि फौज से रिटायर होने के बाद वह रेलवे में नौकरी कर रहा है इसलिए पिस्टल सरकारी होने की जानकारी है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो चालक पुलिसकर्मी है और वह नशे में लग रहा था। घटना की सूचना फतेहगढ़ स्टेशन मास्टर को दे दी गई है।
विज्ञापन


वर्जन
गेटमैन ने चालक के जबरन बोलेरो फाटक में घुसाने की सूचना दी है। इससे ट्रेन करीब पांच मिनट क्रासिंग पर रोकनी पड़ी। इसकी जानकारी आरपीएफ को दे दी गई थी। आगे की कार्रवाई आरपीएफ करेगी। -अशोक कुमार स्टेशन मास्टर फतेहगढ़
.......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें