फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: निकाय चुनाव की मतगणना 239 टेबलों पर होगी

Sat, 06 May 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले के सभी नौ निकाय क्षेत्रों के अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों की मतगणना के लिए 239 टेबल लगाई जाएंगी। शुक्रवार को एडीएम ने सातनपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील सदर क्षेत्र के निकायों की मतगणना के लिए सातनपुर मंडी में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। मतदान के लिए 10 मई को यहीं से पोलिंग पार्टियां भी रवाना होंगी। नगर पालिका फर्रुखाबाद, नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, संकिसा बसंतपुर व खिमसेपुर की मतगणना के लिए 181 टेबिल लगाई जाएंगी। इसमें 17 टेबल आरओ की होंगी। जबकि अध्यक्ष व सभासद के मतों की गणना के लिए 82-82 टेबलें लगेंगी। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने एसडीएम गजराज सिंह, रविंद्र सिंह व ईओ के साथ सातनपुर मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कराने के साथ ही फायर ब्रिगेड टैंकर से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। एडीएम ने बताया कि मंडी की 14 दुकानों में स्ट्रांगरूम बनाए जाएंगे। प्रत्येक स्ट्रांग रूम में 37 मत पेटिका रखी जाएंगी। दुकानों की धुलाई का काम शुरू कर दिया। मरम्मत कराकर स्ट्रांगरूम की दीवारें सील करने व प्रत्येक स्ट्रांगरूम में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए व्यस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया है। कायमगंज के मतगणना स्थल पर लगेंगी 58 टेबल कायमगंज तहसील क्षेत्र का मतगणना स्थल आदर्श इंटर कालेज पितौरा में बनाया गया है। यहां नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत शमसाबाद, नवाबगंज व कंपिल के अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों की मतगणना होगी। 12 टेबल आरओ की लगेंगी। जबकि अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की 23-23 टेबिलों पर मतगणना कराई जाएगी।
प्रेक्षक लेने के लिए टीम रवाना
फर्रुखाबाद। निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग से प्रेक्षक नियुक्त प्रेक्षक शनिवार से जिला मुख्यालय पर डेरा डाल देंगे। शासन से सहारनपुर के अपर आयुक्त सुरेंद्र राम को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्हें बुलाने के लिए जिला मुख्यालय की टीम सहारनपुर के लिए रवाना हो चुकी है। शनिवार शाम तक प्रेक्षक आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें