फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भूसा भरी ट्राली से टकराकर युवक की मौत

Sat, 06 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भूसा भरी ट्राली में पीछे से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन लोहिया अस्पताल लाए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए। एटा जिले के थाना राजा का रामपुर के गांव लालपुर निवासी नरेंद्र सिंह का 18 वर्षीय पुत्र लिटिल गुरुवार शाम खेतों की ओर जा रहा था। रास्ते में खड़ी भूसा भरी ट्राली में पीछे से टक्कर लग गई। इससे लिटिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन देर रात उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता नरेंद्र सिंह ने स्वत: चोट लगने की बात कहकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें