फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: 82 में 10 दागी स्कूल बने केंद्र

Wed, 04 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
2015 की बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने का अधिकारियों का दावा परीक्षा केंद्रों का चयन करने में ही फेल हो गया है। परीक्षा केंद्र बनाने में खूब खेल हुआ है। 82 परीक्षा केंद्रों में से 10 वह हैं जिन्हें वर्ष 2014 की बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल और वसूली किए जाने के मामले में नोटिस जारी किया गया था। एक केंद्र पर  सचल दल ने कार्बन कापी से नकल कराने का मामला पकड़ा था। एक परीक्षार्थी से मोबाइल भी बरामद हुआ था।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2015 के लिए जिले में 81 स्कूलों और एक केंद्रीय कारागार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों में 4 राजकीय, 53 अशासकीय एवं 24 वित्त विहीन स्कूल शामिल हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने का दावा कर रहे हैं। यह दावा परीक्षा केंद्र निर्धारण में दागी स्कूलों को शामिल किए जाने से फेल होता लग रहा है।

वर्ष 2014 की बोर्ड परीक्षा में स्वामी विवेकानंद आदर्श इंटर कालेज पंचम नगरिया, कल्याण शिक्षण संस्थान इंटर कालेज टिकुरियन नगला, आदर्श जनता इंटर कालेज रानू खेड़ा, शांति निकेतन इंटर कालेज शांति नगर मोहम्मदाबाद, सीताराम पाल इंटर कालेज चम्पापुरी, नेशनल पब्लिक इंटर कालेज श्योंगनपुर, गौतम बुद्ध इंटर कालेज मतापुर, जनता इंटर कालेज खंडौली, केएसआर इंटर कालेज कंपिल में परीक्षार्थियोें को नकल मुहैया कराने और इसके लिए वसूली किए जाने का मामला सामने आया था। इनके स्कूलों के केंद्र व्यवस्थापक और प्रबंधकों को नोटिस जारी हुआ था।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद आदर्श इंटर कालेज में सचल दल को विज्ञान द्वितीय पेपर की परीक्षा के  दौरान कार्बन कापी से नकल कराने का मामला मिला था। अंग्रेजी के पेपर में एक परीक्षार्थी के पास से मोबाइल बरामद हुआ था।  परीक्षा केंद्र पर बाहरी युवक टीम को देखकर भाग गया था। विभाग की ओर से जारी नोटिस फाइलों में दब कर रह गए हैं।  इस साल इन कालेजाें को फिर से परीक्षा केेंद्र बनाया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि इस मामले को दिखवाया जाएगा।

पुलिस बल के लिए एसपी को पत्र
 बोर्ड परीक्षा 2015 के लिए परीक्षा केंद्र, सचल दल प्रभारियों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस बल की तैनाती के लिए एसपी को पत्र लिखा है। डीआईओएस ने एसपी को लिखे पत्र में कहा है कि जिले में 82 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस बल तैनात किए जाने की आवश्यकता है।

दो केंद्रों को जारी हो गया एक कोड
 माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद की अनदेखी के कारण दो केंद्रों को एक ही परीक्षा कोड आवंटित हो गया है। जनता इंटर कालेज खंडौली और एमआईसी को एक ही कोड आवंटित होने की जानकारी माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें