फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांई पालकी यात्रा में उड़ा गुलाल

Sat, 07 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सांई बाबा सेवा समिति की ओर से तीसरी पालकी यात्रा निकाली गई। पंडाबाग मंदिर से शुरू हुई यात्रा में भक्तों ने  अबीर गुलाल उड़ाया। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सांई पालकी के दर्शन करने को लोग उत्सुक दिखे। पालकी को बदल बदल कर कंधा देने वाले लाइन में बारी का इंतजार करते रहे। यात्रा में चल रहे डीजे और बैंड की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
विज्ञापन


पालकी यात्रा पंडाबाग मंदिर से होते हुए चौक, घुमना, लालगेट, आईटीआई, मोहम्मदाबाद, बेवर किशनी, बसरेहर होते हुए इटावा पहुंचेगी। संरक्षक मनोज रस्तोगी ने बताया कि यात्रा रविवार को इटावा के कचौरा रोड स्थित सांई दरबार में संपन्न होगी। यात्रा में राजा वर्मा, जितेंद्र वर्मा, सुनील वर्मा, आनंद वर्मा, मुन्ना वर्मा, सुबोध वर्मा, कालीचरन, अमर, इंदुप्रकाश, रवि, सौरभ गुप्ता, दीपक वर्मा, निमिष टंडन, चंदन वर्मा, विनोद वर्मा, अजीत वर्मा, मोहित, सुनील, डिंपल, संजय गुप्ता, शिवाजी, सूरज भारद्वाज, आशू, विजय सक्सेना, अतुल गुप्ता, अमित वर्मा, रोहित वर्मा, सुशील वर्मा, उमेश, गौरव गुप्ता, सिंटू शुक्ला, रवि मेहरोत्रा और संजय सोनी, विपिन वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें