फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बीएलओ करते रहे इंतजार, इक्का-दुक्का आए मतदाता

Sun, 10 Mar 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मतदान केंद्रों पर शनिवार को मतदाता सूची पढ़कर सुनाने के निर्देश थे। किसी मतदान केंद्र पर बीएलओ खाली बैठे थे, तो किसी पर इक्का-दुक्का मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाई जा रही थी।
विज्ञापन



सीन-एक
क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में
पूर्वाहन करीब 11:30

बीएलओ रितिका गुप्ता, प्रभा, सुधा देवी, शीला, कुसुम और विवेक कुमार कॉलेज आए तीन-चार छात्रों को मतदाता सूची दिखाकर उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। बीएलओ शीला ने बताया कि सुबह से बैठे हैं, लेकिन अभी तक कोई भी मतदाता नहीं आया है।
सीन-दो
राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़
दोपहर 12:15
बीएलओ रचना मिश्रा, पूजा श्रीवास्तव, शशिबाला, शीशराम और शीतला देवी बातें कर रहीं थीं। पूछने पर बताया कि तीन-चार मतदाता आए थे, जिन्हें सूची पढ़कर सुनाई। इसी दौरान वोटर अल्का मिश्रा और राजू आ गए। इन्हें उन्होंने सूची दिखाई। इस मतदान केंद्र पर करीब 4500 से ज्यादा वोटर हैं।
विज्ञापन



सीन-तीन

बद्री विशाल डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र पर बीएलओ छन्ने, अंजू देवी व वीरपाल आदि बैठे थे। करीब दस मिनट रुकने के बावजूद कोई भी मतदाता नहीं आया। छन्ने ने बताया कि मतदाताओं को फोन किए थे। इसके बावजूद सिर्फ अजय दुबे निवासी गंगानगर कॉलोनी ही आए। शाम तक बैठना है। जो भी मतदाता आएगा उसे सूची दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें