फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुस्लिम सपा के साथ, समुदाय के बीच दूरियां पैदा कर रही भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रो. रिजवान अहमद ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा एक खास समुदाय के बीच दूरियां पैदा कर रही है। यह अच्छा संकेत नहीं है। कहा कि मुस्लिम समाज हर तरह से सपा के साथ है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक में प्रदेश प्रभारी प्रो. रिजवान अहमद ने कहा कि मुसलमान सपा के साथ था, है और रहेगा। हमें अपने समाज में घर-घर जाकर सभी को वोट डालने के लिए प्रेरित करना होगा।
जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने प्रदेश पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिला प्रभारी प्रदेश सचिव हाजी वासिफ हुसैन, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा साजिद अली, महासचिव मुजाहिद अंसारी, फैजान खान, रिजवान अहमद, महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा कमल हसन, नाजिम फारूखी, यूसुफ अली, असलम शेख, इमरान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक महानगर के नगर महासचिव बने अंजू
फर्रुखाबाद। सपा अल्पसंख्यक सभा ने महानगर कमेटी की घोषणा कर दी। इसमें अंजू को महासचिव व जाउल हक को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शाहनवाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छोटे, नईम, मोहसिन, निसार उपाध्यक्ष, महताब अली, तौफीक, शादाब, हनीफ अंसारी, यूसुफ अंसारी, चांद अंसारी, शाकिर सिद्दीकी को सचिव और छह सदस्य शामिल किए। कार्यकारिणी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। (संवाद)

अपना दल की विधानसभा अध्यक्ष सपा में शामिल
फर्रुखाबाद। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में अपना दल की कायमगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ममता जाटव को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने ममता को विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने पार्टी को बड़ी ताकत मिलने की बात कही। इस मौके पर सर्वेश अंबेडकर, छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, वीकेश यादव, करण माथुर, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें