फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र का घेराव, केंद्र व्यवस्थापक को धमकी

Tue, 24 Feb 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूराम इंटर कालेज मोहम्मदाबाद में सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान प्रश्न पत्र की परीक्षा में नकल न मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। परीक्षा केंद्र के बाहर डटे परिजनों ने केंद्र को घेर लिया। अंदर घुसने को लेकर केंद्र व्यवस्थापक का दबंगों से विवाद हो गया। दबंगों ने उन्हें नकल न कराने देना महंगा पड़ने की धमकी दी है। केंद्र व्यवस्थापक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केंद्र पर पहुंच कर नकल कराने आए दबंगों को खदेड़ा।
विज्ञापन


बाबूराम इंटर कालेज में सुबह पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा थी। करीब आठ बजे परीक्षा केंद्र में कुछ छात्रों ने नकल न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक इंद्रपाल सिंह चौहान ने छात्रों को धमका कर परीक्षा देने बैठा दिया। इसकी जानकारी पर केंद्र के बाहर डटे छात्रों के परिजन व अन्य लोगों ने स्कूल गेट घेर लिया । यह सेंटर में घुसने का प्रयास करने लगे। कुछ लोगों ने नकल की पर्ची कालेज में फेंकी। इसका विरोध करने पर दबंगों और केंद्र व्यवस्थापक में

विवाद शुरू हो गया। दबंगों ने नकल न कराए जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मामला बिगड़ता देख केंद्र व्यवस्थापक ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने पहुंच कर ॉ दबंगों को खदेड़ा। तब विवाद शांत हुआ। इसकी शिकायत जिलाधिकारी को भेजी गई है। केंद्र व्यवस्थापक इंद्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र संवेदनशील है। दबंगों ने कालेज में घुसकर नकल कराने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर दबंगों ने उनको धमकी दी है।
विज्ञापन


संवेदनशील परीक्षा केंद्र दो होमगार्डों के भरोसे
कालेज संवेदनशील की श्रेणी में है। यहां केवल दो होमगार्ड लगाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापक ने 21 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस बल तैनात करने की मांग की थी। डीआईओएस ने एसपी को पत्र लिखा था।  पुलिस विभाग की अनदेखी के कारण सोमवार को विवाद होते- होते बच गया। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि एसपी को सुरक्षा बल तैनात किए जाने के लिए पत्र लिखा है।

खाकी के साये में हुई बोर्ड परीक्षा
पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जरारी में सोमवार को पीएसी के साये में बोर्ड परीक्षा कराई गई। मंडलीय सचलदल की टीम के सदस्यों ने नकल पकड़ने को छापेमारी की। कालेज में पिछले दिनों परीक्षा के दौरान नकल कराने को लेकर दरोगा से दबंग युवक का विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने की आशंका पर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र और गांव में पीएसी तैनात की थी। सोमवार को पुलिस के साये में बोर्ड परीक्षा कराई गई। कई बार दबंग नकल कराने आए।

इन्हें पीएसी के जवानों ने खदेड़ा। मंडलीय सचल दल के सदस्य राजेश यादव, मुकुंदी सिंह, मोहम्मद सरीफ ने छापा मारा। कुछ कमरों में अंधेरा होने के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में दिक्कत हो रही थी। इसकी शिकायत पर सचलदल ने केंद्र व्यवस्थापक को प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें