फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबेट में आशीष और श्रुति ने मारी बाजी

Sat, 07 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों की वाद विवाद प्रतियोगिता में पांच स्कूलों के  छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  जन संचार क्रांति का पठन पाठन विषयक प्रतियोगिता में अभिषेक मिश्रा और श्रुति श्रीवास्तव प्रथम रहीं।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के एमआईसी में शुक्रवार को डा. संपूर्णानंद वाद विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी, जीजीआईसी, एमआईसी, सोनी पारिया और रस्तोगी इंटर कालेज के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में क्या जनसंचार क्रांति से हमारे पठन पाठन की अभिरुचि का हृास विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे।


पक्ष में बोलते हुए अभिषेक मिश्रा ने जनसंचार क्रांति से पठन पाठन में छात्र- छात्राओं की अभिरुचि कम होने पर अपने विचार रखे। विषय के पक्ष- विपक्ष में प्रतिभागियों ने तर्क रखे।
विज्ञापन




प्रभारी प्रधानाचार्य मयंक रस्तोगी ने परिणामों की घोषणा की। पक्ष में जीआईसी के अभिषेक मिश्रा को प्रथम, प्रदीप कुमार द्वितीय तथा जीजीआईसी की अंजली तृतीय रहीं। विपक्ष में जीजीआईसी की श्रुति श्रीवास्तव को पहला, जीआईसी के अंबर हस्तिनापुरी को दूसरा तथा सोनी पारिया के सुदीप गुर्जर को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विश्व प्रकाश दीक्षित, रामेश्वर दयाल, सोनी कटियार, बृजेश मथुरिया रहे। संचालन डा. दिनेश चंद्रा ने किया। निशीत सक्सेना, रामपाल सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें