फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अनुपस्थित व शिफ्टेड 1.11 लाख मतदाताओं का बीएलए कराएंगे सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को एसआईआर अभियान को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित व शिफ्ट हुए 1.11 लाख मतदाताओं का सत्यापन करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कुल 13,98,009 मतदाताओं के सापेक्ष 10,84,532 गणना प्रपत्र फीड किए जा चुके हैं। गणना प्रपत्रों के वितरण व संकलन के दौरान 38943 मतदाता मृत पाए गए जबकि 1,11,531 मतदाता अनुपस्थित व स्थायी रूप से शिफ्टेड मिले। 8,366 गणना प्रपत्र अनट्रेसबल की श्रेणी में मिले। एडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि अपने बीएलए को बूथ लेवल अधिकारियों से संपर्क कर अनट्रेसबल फार्मों की सूची लेकर सत्यापन अवश्य करा लें। कोई त्रुटि होने पर तत्काल बीएलओ को बताकर सुधार करा लें। इस दौरान भाजपा से मुकेश गुप्ता, सपा से सुभाष चन्द्र शाक्य, आम आदमी पार्टी से अंकुश सिंह, बसपा से राम रतन गौतम, अपना दल (एस) से संजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें