फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेताओं डीएम कार्यालय घेरकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाकियू नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय घेरकर धरना प्रदर्शन किया। निस्तारण न होने तक धरना जारी रखने की घोषणा की। सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर वह धरना स्थल पहुंचे। शाम को वार्ता विफल होने से किसानों ने वहीं डेरा जमा लिया है।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्र के नेतृत्व में फतेहगढ़ के बेवर रोड स्थित पेट्रोलपंप पर किसान एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर किसान बैठ गए। भाकियू नेताओं ने कहा कि आश्वासन नहीं अब समस्याओं का निस्तारण चाहिए।
वह यहीं डेरा जमाएंगे। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को उन्होंने ज्ञापन देने से मना कर दिया। शाम साढ़े पांच बजे सिटी मजिस्ट्रेट धरनास्थल पहुंचीं। इस पर किसानों ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने, गांव बराकेशव, सिनौड़ा पृथ्वी की चकबंदी निरस्त करने व कमालगंज के गांव बहोरा की चकबंदी पूरी कराने, किसानों को 18 घंटे बिजली देने, डीएपी व यूरिया की कालाबाजारी रोकने, आवारा पशुओं को गोशाला भेजने, गांव बराकेशव में बंद किया गया रास्ता खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकांश मांगों का मौके पर निस्तारण कराया। चकबंदी निरस्त करने का आश्वासन न मिलने पर भाकियू नेता अड़ गए और कहा कि धरना जारी रहेगा।
इस दौरान लक्ष्मी शंकर जोशी, संजीव सिंह, अनिल राजपूत, अफरोज मंसूरी, मुकेश शर्मा, सुग्रीव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें