फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने को भाजपाइयों ने संपर्क अभियान में बांटे मास्क

विज्ञापन
केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर पत्रक बांटते भाजपाई। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
भाजपाइयों ने संपर्क अभियान में बांटे मास्क
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद ने पश्चिम मंडल के बूथ संख्या 235 बैजनाथ स्ट्रीट में भाजपाइयों ने घर-घर प्रधानमंत्री मोदी के पत्रक व मास्क का वितरित किए। कोरोना से बचाव के लिए सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने लोगों को हाथ धोने सही तरीका बताया। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिग का पालन और मास्क लगाने की सलाह दी। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता पाठक, प्रबल त्रिपाठी, आदि ने बूथों पर सहयोग किया।
कायमगंज। भाजपा की केंद्र सरकार की दूसरी पारी का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा नेता मिथलेश अग्रवाल ने गांव अताईपुर जदीद व जौरा के कई बूथों पर घर-घर जाकर पत्रक व मास्क वितरित किए। मंडल महामंत्री अरविंद राजपूत, गयाप्रसाद, बबलू दुबे आदि रहे। फतेहगढ़ में मंडल अध्यक्ष रामवीर चौहान, गौरव कटियार, रोहित कटियार, अनुज आदि ने घटियाघाट सेक्टर में संदेशपत्र व मास्क वितरित किए।
विज्ञापन

नवाबगंज में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने बूथ संख्या 253 उम्मरपुर व बूथ संख्या 322 सिकंदरपुर नगला विनायक गांव में लोगों से संपर्क कर पत्रक, मास्क व सैनिटाइजर, साबुन वितरित किए। मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, सेक्टर अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, अनिल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमालगंज कस्बे के निकटवर्ती गांव अमानाबाद में शुक्रवार को भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने घर-घर दस्तक देकर प्रधानमंत्री का पत्रक सौंपा। मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, डॉ शिवकुमार गोयल, राजीव गुप्ता, राजपाल, समरपाल व प्रधान प्रदीप राठौर भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें