फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के भाजपाई 26 को कूच करेंगे कन्नौज

Mon, 23 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रदेश में हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील कन्नौज में 26 नवंबर से भाजपा धरना-प्रदर्शन करेगी। धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रविवार को एक गेस्ट हाउस में भाजपा ने बैठक कर रणनीति बनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को कन्नौज ले जाने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
विज्ञापन


सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कन्नौज में दुर्गा विसर्जन यात्रा के दौरान हुए बवाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता एवं इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ लिखाए गए फर्जी मुकदमों को लेकर पार्टी में रोष है। इसी के विरोध में 26 नवंबर से तहसील मुख्यालय कन्नौज में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

इसमें प्रतिदिन कानपुर क्षेत्र के अलग-अलग जिलों के भाजपाई भाग लेंगे। धरना-प्रदर्शन के पहले दिन फर्रुखाबाद के भाजपा कार्यकर्ता कन्नौज कूच करेंगे। प्रदेश नेतृत्व के फैसले के अनुसार फर्रुखाबाद से कार्यकर्ताओं को कन्नौज ले जाने की जिम्मेदारी सांसद मुकेश राजपूत, महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. मिथलेश अग्रवाल और भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी को सौंपी गई है।
विज्ञापन


26 नवंबर को जिले से 35 बसों व 110 चार पहिया वाहनों से भाजपाई कन्नौज के लिए सुबह 9 बजे काली नदी पुल पर एकत्र होकर एक साथ कूच करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री प्रांशुदत्त द्विवेदी, राजीव कुमार सिंह, सौरभ सिंह राठौर, नागेंद्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री विमल, मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें