फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा उपाध्यक्ष पर सभासद के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पंचायत संकिसा के सभासद ने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पर फर्जी हस्ताक्षर कर बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने का आरोप लगाया है। सभासद ने उपाध्यक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत संकिसा में 12 जुलाई को बोर्ड की बैठक थी। इसमें सभी 15 सभासदों को शामिल होना था। 11 जुलाई को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित की सभासद पत्नी सीमा दीक्षित के लेटरपैड पर आठ सभासदों के हस्ताक्षर से बोर्ड बैठक बहिष्कार करने के संबंध में अधिशासी अधिकारी को पत्र दिया गया।
इस पत्र में सभासद सुमन राजपूत, महिपाल सिंह, सीमा दीक्षित, मीना देवी, अजीत कुमार, सीमा, अखिलेश व अनुत कुमार के हस्ताक्षर व मुहर लगी थी। इससे बोर्ड की बैठक में सभासदों का कोरम पूरा नहीं हो रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को वार्ड नंबर 14 के सभासद महिपाल सिंह ने मेरापुर थाने में तहरीर दी। इसमें कहा कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने 11 जुलाई को जो अधिशासी अधिकारी को पत्र दिया है, उसमें उनकी मुहर लगाने के साथ फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। जानकारी पर उन्होंने मना किया, लेकिन वह नहीं माने। सभासद महिपाल सिंह ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।
इनसेट
भाजपा में कार्यकर्ता को नहीं मिल रहा सम्मान
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अतुल दीक्षित ने बताया कि उनकी सभासद पत्नी सहित आठ सभासदों ने हस्ताक्षर कर बैठक का बहिष्कार किया था। 12 जुलाई को वह नगर पंचायत कार्यालय गए तो अकेले ईओ बैठे मिले थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब भाजपा में कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने के बजाय अपमानित किया जा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के भतीजे राहुल राजपूत की पत्नी है। इससे सभासद को दबाव में अपने साथ मिलाया गया है। 11 जुलाई तक सभासद महिपाल सिंह उनके साथ थे। इसके फोटो व वीडियो भी उनके पास हैं। किसी एक्सपर्ट से हस्ताक्षर की जांच कराने पर हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें