फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा की नामित सभासद ने धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंपिल। नगर पंचायत में भाजपा की नामित सभासद ने पूर्व चेयरमैन पर घर आकर धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने जातिसूचक गालीगलौज व धमकी देने के मामले में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला पट्टी मदारी निवासी राजेश कठेरिया भाजपा मंडल महामंत्री हैं। उनकी पत्नी मोनिका कठेरिया नगर पंचायत में नामित सभासद हैं। राजेश कठेरिया ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 10 नवंबर को दोपहर 11.30 बजे पूर्व चेयरमैन अपने पांच साथियों के साथ घर पर आया और गेट पर धक्का मारकर जाति सूचक गालीगलौज किया। इससे भयभीत पत्नी छत पर चढ़ गयी। आवाज सुनकर पड़ोसी संध्या कठेरिया ने विरोध किया तो आरोपी उन्हें भी गालीगलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देकर चला गया। मनमाने प्रस्ताव पर पत्नी से जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी से परिवार को खतरा बना हुआ है। सीओ कायमगंज अजय कुमार वर्मा ने बताया मामले की सूचना मिली है। तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें