फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने घेरा नवाबगंज थाना

Fri, 06 May 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भड़का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 एसपी के आदेश पर शातिर अपराधी को पकड़ने की बजाए थानाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष को पकड़ कर थाने ले आए। जानकारी मिलने पर गुस्साए भाजपा नेताओं ने शाम को नवाबगंज पहुंच कर थाने का घेराव किया। मामला बिगड़ते देख थानाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को छोड़ दिया।
विज्ञापन


नवाबगंज के गांव घुमईया निवासी जबर सिंह उर्फ जबरा शातिर अपराधी है। इसको पकड़ने के लिए एसपी ने थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम को आदेश दिए थे। गुरुवार को एसओ ने पुलिस टीम के साथ शातिर अपराधी को पकड़ने के लिए दबिश दी। मगर उन्होंने शातिर अपराधी की जगह भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष राजपूत के घर दबिश दे दी और उनको पकड़ कर थाने ले आए।

इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शाम को नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता विजय गुप्ता, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, प्रदीप अवस्थी ने लगभग आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच कर थाने का घेराव किया। इन्होंने एसओ पर सुभाष राजपूत का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मामला बिगड़ते देख एसओ ने सुभाष राजपूत को छोड़ दिया। एसओ नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि पूछताछ के लिए सुभाष राजपूत को पकड़ा था। लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। थाने का कोई घेराव नहीं हुआ। भाजपा नेता थाने मिलने आए थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें