फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा भाजपा नेता ने थाने में दिया धरना

विज्ञापन
नवाबगंज थाने में बैठीं पुष्पा देवी व भाजपा नेता गौरव चौहान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नवाबगंज। प्लाट में निर्माण कार्य के विवाद में महिला से मारपीट का आरोप लगाकर भाजपा नेता ने थाने में धरना दिया। कुछ देर बार वह खुद ही चले भी गए।
विज्ञापन

स्थानीय थाना व कस्बा के मोहल्ला नयागनीपुर निवासी पुष्पा देवी का कस्बा निवासी रघुवीर यादव से प्लाट को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
शुक्रवार को पुष्पा को सूचना मिली कि रघुवीर प्लाट में निर्माण करा रहे हैं। पुष्पा कानपुर के भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंत्री गौरव चौहान के साथ मजदूरों को लेकर पहुंचीं और निर्माण कराने लगीं।
इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और काम बंद करा दिया। पुष्पा ने आरोप लगाया कि कोर्ट ने उनके पक्ष में आदेेश किया है।
पुलिस ने काम बंद करवाकर उसके साथ मारपीट की। भाजपा नेता व पुष्पा थाने में धरने पर बैठ गईं। भाजपा नेता ने बताया कि कोर्ट के आदेेश के बाद भी पुलिस काम नहीं करने दे रही है। रघुवीर यादव ने बताया कि वह निर्माण नहीं करवा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा की जमीन के बाद उसकी जमीन है। उसका सीमांकन कराया जाए। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर काम बंद कराया गया। मारपीट का आरोप गलत है। वह जब थाने में पहुंचे तब भाजपा नेता व महिला जा चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें