फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी एंबुलेंस से राजेपुर में ढोये गये 375 फर्जी मरीज

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी एंबुलेंस से राजेपुर सीएचसी से 375 फर्जी मरीज को अस्पताल पहुंचाना दिखाया गया है। शुक्रवार को एसीएमओ ने जब अस्पताल के रिकार्ड का सत्यापन किया, तब मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

एंबुलेंस से 627 मरीजों का आवागमन दिखाया गया है, जबकि अस्पताल में मात्र 252 मरीजों का ही रिकार्ड मिला है।
जनपद में 102 सेवा की 21 व 108 सेवा की 22 एंबुलेंस का संचालन कार्यदायी संस्था जीवीके एएमआरआई लखनऊ की ओर से कराया जा रहा है। शासन के निर्देश पर मरीजों का सत्यापन शुरू हो गया है।
जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में जुलाई में 102 एंबुलेंस से 4604 मरीज व 108 एंबुलेंस से 2941 मरीजों को लाना- ले जाना दिखाया गया है।
शुक्रवार को एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने राजेपुर सीएचसी पहुंचकर अस्पताल के रिकार्ड से मिलान किया। बड़ा अंतर देख वह भौचक्के रह गये। राजेपुर ब्लाक में 102 एंबुलेंस से 241 मरीजों का रिकार्ड कार्यदायी संस्था दे रही है।
विज्ञापन

जबकि अस्पताल के रिकार्ड में मात्र 40 मरीजों का ही ब्योरा मिला है। वहीं 108 एंबुलेंस से 386 मरीज दिखाए गए हैं, जबकि अस्पताल के रिकार्ड में 212 मरीज ही एंबुलेंस से भेजे गए हैं।
एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव ने बताया कि एंबुलेंस के बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा मिला है। दोगुने से अधिक मरीज दिखाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
वह सभी सीएचसी में सत्यापन करने के बाद मरीजों का रिकार्ड सीएमओ के माध्यम से शासन को भेजेंगे। शासन से कार्रवाई तय की जाएगी। अगस्त का भी सत्यापन किया जाएगा। दूसरी ओर एंबुलेंस के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर विजय कुमार अपना रिकार्ड सही होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें