फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा दिवस पर विधायक के साथ नाली सफाई कर लागाई झाड़ू

विज्ञापन
रेलवे तिराहा कमालगंज के पास नाली से मलबा निकालते भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने स्वच्छता व प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाया। सेवा दिवस पर बुधवार सुबह भोजपुर विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड व कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर तिराहा क्षेत्र में नाली सफाई कर झाड़ूू लगाई। प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी के पति तरुण माहेश्वरी ने झाड़ू से सड़क के दोनों ओर सफाई की। क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर, पशु चिकित्सालय परिसर में भी झाड़ूू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया। विधायक ने कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत में डालना होगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य फतेहचंद राजपूत, राजेश प्रताप सिंह, संजय कमल, डॉ देवदत्त राजपूत, मनोज हलवाई, कुलदीप औदीच्य, अजय तिवारी, ब्रजेश कुशवाहा, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें