फर्रुखाबाद। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले विमल कटियार ने चुनाव अधिकारी से परचा वापसी की पेशकश की है। पार्टी में विमल के पास महामंत्री पद का दायित्व हैं। इन्होंने बताया कि वह सत्यपाल सिंह की ताजपोशी का रास्ता साफ करने के लिए मैदान से हट रहे हैं।
सोमवार को पांचालघाट स्थित नारायन आश्रम में जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन लिए गए थे। अध्यक्ष पद के लिए 15 वोटर हैं, और आवेदन 17 नेताओं ने किया था। इससे फैसला प्रदेश नेतृत्व पर छोड़ दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए विमल कटियार, रूपेश गुप्ता, कुलदीप दुबे, डा. मुकेश राठौर, राजीव कुमार सिंह, प्रभात अवस्थी, शैलेंद्र राठौर, डा. महिपाल सिंह, दिलीप भारद्वाज, लालाराम शाक्य, डा. भूदेव सिंह, विजय गुप्ता, डा.वीके गंगवार, चित्रा अगिभनहोत्री, भाष्करदत्त द्विवेदी, मीरा सिंह व सत्यपाल सिंह ने किया था।
विमल कटियार ने बताया कि सत्यपाल सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह वर्तमान में क्षेत्रीय मंत्री हैं। उनके समर्थन में वह मैदान से हट रहे हैं। इस बारे में चुनाव अधिकारी रजनीकांत महेश्वरी व सहायक चुनाव अधिकारी देवेश कुमार को बता दिया है।