फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भाजपा सभासद के पति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 17 Apr 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाजपा सभासद के वकील पति ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी मायके व परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। भाई ने दो लोगों पर व्यापार के रुपये गबन कर वकील को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर वार्ड नंबर 22 गोविंदनगर निवासी वकील सुबोध यादव(35) ने गांव सरैया निवासी युवक व जनपद कन्नौज थाना तालग्राम गांव कूकापुर निवासी युवक के साथ मिलकर कुछ माह पहले डिजिटल मार्केटिंग कंपनी खोली थी। सुबोध ने कई लोगों से रुपये उधार लेकर कंपनी में लगाया था।
कंपनी में घाटा होने के कारण वकील सुबोध काफी दिन से परेशान चल रहा था। पत्नी नेहा यादव भाजपा से वार्ड नंबर 22 गोविंदनगर से सभासद हैं। वह सोमवार रात बच्चे आरव व आरोही को लेकर मायके मोहल्ला मेमरान गई हुई थी। भाई निर्दोष सहित परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारी में गए थे। रात में किसी समय सुबोध ने मकान के आंगन के कुंडे में रस्सी से फंदा लगाया। वह उस पर लटक गया। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग घर आए तो सुबोध को फंदे पर लटका पाया।
विज्ञापन

भाई निर्दोष, सुशील, अनिल का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सुशील की सूचना पर एसओ अमित गंगवार व फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर जांच की। घटना की जानकारी पर पत्नी नेहा परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। भाई सुशील ने आरोप लगाया कि सुबोध के दो साझीदारों ने व्यापार में लाखों रुपये लगाकर गबन कर लिया। भाई सुबोध से लोग रुपये मांग रहे थे। साझीदार रुपये देने से इन्कार कर रहे थे। इससे तंग आकर भाई सुबोध ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशील ने दोनों साझीदारों के खिलाफ भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में सुबोध की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होने की पुष्टि हुई है।

14 अप्रैल को एक साझीदार ने सुबोध से कराई थी बात
भाई सुशील ने बताया कि 14 अप्रैल की रात गांव सरैया निवासी साझीदार घर पर आया था। उसने सुबोध की मोबाइल से कन्नौज निवासी साझीदार से बात कराई थी। बात करने के बाद से ही सुबोध परेशान हो गया था। सुबोध ने सरैया निवासी साझीदार से कहा था कि रुपये वापस कर दो। लोग तगादा कर रहे हैं। सरैया निवासी साझीदार ने कहा था कि रुपये वापस नहीं मिल पाएगें। फांसी लगा लो। इसके बाद सरैया निवासी साझीदार घर से चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें