फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चारपाई से नीचे पड़ा मिला वृद्ध अध्यापक का शव

Tue, 16 Apr 2024 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर के अंदर चारपाई से नीचे वृद्ध अध्यापक का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर परिजनों को सूचना दी। वृद्ध की नाक से खून निकल रहा था। पास में ही मोबाइल पड़ा था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन गरैया खारे निवासी रमेश मिश्रा (60) जनपद कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ गांव नौली मुहिया के मूलत: निवासी है। वह मोहल्ले के देशराज पब्लिक स्कूल में पढ़ाते थे। उनकी पत्नी व बच्चे आगरा में रहते हैं। मंगलवार को रमेश मिश्रा सुबह से घर से नहीं निकले।
उनके मकान के पास गंगा प्रदूषण नियंत्रण योजना के कार्य में लगे मजदूर काम कर रहे थे। रमेश मिश्रा के सुबह से घर से नहीं निकलने पर एक मजदूर ने खिड़की से कमरे में झांक कर देखा। रमेश मिश्रा चारपाई से नीचे पड़े थे। उनकी नाक से खून निकल रहा था। मजदूर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर कोतवाल हरिश्याम सिंह व सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रक्षा सिंह मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

रमेश मिश्रा की मौत हो चुकी थी। पास में ही उनका मोबाइल पड़ा हुआ था। पुलिस ने रमेश के मोबाइल से परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस का मानना है कि रमेश की हृदय गति रुकने से मौत हुई है। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक रमेश का शव घर में मिला है। परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें