फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 75 की शुरुआत आज से, प्रवासियों की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 80 में से 75 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए संगठन ने कमर कस ली है। इसकी शुरुआत बुधवार से होने जा रही है।
विज्ञापन

एक जून से 14 जून तक बूथ संपर्क अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत संकुल स्तर पर भाजपा नेता गांवों में प्रवास करेंगे। वह संकुल के सभी बूथों के लाभार्थियों व अन्य लोगों से मिलकर भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
अन्य पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के साथ ही लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में अभी से माहौल बनाने का काम शुरू करेंगे। खास बात है कि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्र कानपुर-बुंदेलखंड की ओर से प्रवासियों की जो सूची जारी की गई है, इसमें वरिष्ठ नेताओं के साथ ही सांसद व विधायक भी गांवों में प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत नगरिया देवधरापुर, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर मुरास, जहानगंज, नंदसा व कमालगंज प्रथम, जिला महामंत्री फतेहचंद्र वर्मा रजीपुर संकुल के प्रवासी बनाए गए हैं।
मंडल भाजपा अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह का कहना है कि बूथ संपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के आठ वर्ष के शासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। प्रत्येक सेक्टर में संबंधित जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी 14 दिन के दौरान 80 घंटे प्रवास कर जनता से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें