फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा और बसपा भी उतार सकती उम्मीदवार

Tue, 15 Dec 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। बसपा को हाईकमान से सिग्रल मिलने का इंतजार है। दोनों दल जिला पंचायत सदस्यों से भी संपर्क में लगे हैं। सपा ने कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी को टिकट दी है। वहीं, ज्ञानदेवी को टिकट के लिए भी कई नेता लखनऊ तार जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में जिला पंचायत सदस्य  की 30 सीटें हैं। भाजपा व बसपा के पास जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जीत का जरूरी आंकड़ा नहीं है। अध्यक्ष के लिए सपा का गणित मजबूत है। बसपा व भाजपा की नजर सदस्यों के  भितरघात और बगावत पर टिकी है। इसी से यह पार्टियां मैदान में उतरने का हौसला जुटा रही हैं। इनकी नजर सपा की हलचल पर लगी है। यह पार्टियां उम्मीदवारों से संपर्क भी साध रही हैं।

सपा ने कायमगंज विधायक की पत्नी सगुना देवी को अध्यक्ष पद के लिए टिकट दी है। इनके साथ ही ज्ञान देवी कठेरिया ने भी टिकट की दावेदारी की थी। डा. सुबोध यादव व इनके समर्थक ज्ञान देवी को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे थे। टिकट न मिलने के बाद समर्थकों ने हाईकमान से पैरवी शुरू कर दी है। इस मामले पर भी भाजपा और बसपा की नजर है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट बसपा के पास है। पिछले चुनाव में तहसीन सिद्दीकी अध्यक्ष बने थे। बसपा जिला अध्यक्ष सुभाष गौतम का कहना है कि उम्मीदवार उतारने के लिए पार्टी को हाईकमान के इशारे का इंतजार है। भाजपा के जिला महामंत्री विमल कटियार का कहना है कि उम्मीदवार लड़ाने पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें