फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की डिजिटल ई-बुक बनाने को चार प्रभारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद शहर की आवास विकास कालोनी स्थित कार्यालय में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने डिजिटल ई-बुक बनाने के लिए चार प्रभारी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिले के सभी मंडलों में डिजिटल ई-बुक बनाने के निर्देश दिए हैं। इस डिजिटल ई बुक के माध्यम से कोरोना संकट काल में कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य के चित्र एकत्रित कर उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जाएगा।
इसके लिए पार्टी ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, आईटी संयोजक अभय प्रताप सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य अमरदीप दीक्षित को प्रभारी नियुक्त किया है। इस दौरान हिमांशु गुप्ता, संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें