गुरुद्वारे के बाहर मौजूद पंच प्यारे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिखों के आदि गुुरु गुरुनानक देव की जयंती पर सिखलाई रेजीमेंट स्थित गुरुद्वारे में अखंड साहिब पाठ का समापन हुआ। सबद कीर्तन के साथ देश और रेजीमेंट सेंटर की खुशहाली और शांति की कामना की गई।
सोमवार को सिखों के गुरु गुरुनानक देव की 548वीं जयंती पर सिखलाई रेजीमेंट सेंटर स्थित गुरुद्वारे को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया। सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर कबिंद्र सिंह ने गुरुद्वारे में रुमाला भेटकर अमन शांति और खुशहाली की कामना की।
राजपूत रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर टेकचंद्र मल्होत्रा, डिप्टी कमांडेट कर्नल रविंद्र सिंह, ट्रेनिंग बटालियन कमांडर कर्नल मनीष जैन, लेफ्टीनेंट कर्नल रंजन देवरानी, लेफ्टीनेंट कर्नल इंद्रजीत सिंह, लेफ्टीनेंट कर्नल एसआर अटल सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह, कर्नल सीएस अग्रवाल आदि ने माथा टेककर अरदास की। ज्ञानी ने सबद कीर्तन गाकर मौजूद लोगाें का मन मोहा। दे शिवा वर मोहे शुभ करमन से कबहूं न टरू गाकर मौजूद लोगों में गुरुनानक देव की याद दिलाई।
वहीं, पंतजलि योग समिति के स्वराज कुटीर योग सविर में गुरू नानक देव की जयंती मनाई गई। समिति के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर नंद दुबे, योग शिक्षक राकेश कुमार ने नानक देव के चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ममता मेहरोत्रा, गौरव अग्रवाल, शशी मिश्रा, बृजेश गंगवार, माया वर्मा आदि मौजूद रहें।