फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोरोना जांच बुखार के मरीज भर्ती करने में निजी अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान याकूतगंज स्थित निजी अस्पताल में बिना कोरोना जांच कराए बुखार के मरीज भर्ती मिले। मरीजों ने डेंगू बताए जाने की जानकारी दी। अस्पताल में कोविड-19 का पालन न किए जाने और डेंगू का भ्रम फैलाने में जिलाधिकारी ने सीएमओ को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। सीएमओ ने अस्पताल को देर शाम सील करा दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बुखार फैलनेेे की सूचना पर गांव याकूतगंज का मंगलवार को निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 50 लोगों को डेंगू बताया गया है। सीएमओ ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि कुछ अपंजीकृत पैथालॉजी में गलत रिपोर्ट बनाकर डेंगू की पुष्टि की जा रही है जो गलत है। जिलाधिकारी ने पैथालॉजी की जांच कर गड़बड़ी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने याकूतगंज में चल रहे कलावती अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में कोविड-19 के नियमों का पालन होता नहीं मिला। बिना कोरोना जांच बुखार के मरीज भर्ती मिले। जिलाधिकारी को मरीजों ने बताया कि ब्लड जांच रिपोर्ट में डेंगू बताया गया है। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सीएमओ डा.वंदना सिंह को भर्ती मरीजों की पुन: ब्लड जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएमओ व तहसीलदार सदर को अस्पताल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। इसके बाद सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में सीएमओ ने देर शाम अस्पताल सील करा दिया। वहां भर्ती कुछ मरीजों को घर भेज दिया गया। बाकी को लोहिया अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
शहर में देखी सफाई व्यवस्था
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने संचारी अभियान के चलते शहर के वार्ड महादेव नगर व पटेल नगर में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने स्थानीय लोगों से सफाई व्यवस्था व स्वास्थ्य की जानकारी ली। पटेल नगर में नाले की सफाई तो की गई, लेकिन सिल्ट नहीं उठाई गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल गंदगी उठवाने के निर्देश दिए। कहा कि शहर क्षेत्र में गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें