फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाम

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद कायमगंज रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर से घर जा रहे बाइक सवार को कायमगंज रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष के समझाने पर भी लोगों ने जाम नहीं खोला। दो घंटे के बाद शाम साढ़े छह बजे दुर्घटना करने वाले वाहन को जल्द पकड़ने के आश्वासन पर लोग माने। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गोवा निवासी सेवानिवृत्त फौजी बहादुर सिंह का बेटा विजय प्रताप जाटव (25) खरीदारी करने गया था। वह शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान कायमगंज रोड पर जयपुरिया स्कूल के आगे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। हेलमेट न लगाए होने से उसका सिर फट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन गांव के लोगों के संग मौके पर पहुंचे और सड़क जाम कर दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जेपी शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अधिकारियों को बुलाने और दुर्घटना करने वाले वाहन को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे। आखिर में करीब दो घंटे बाद साढ़े छह बजे दुर्घटना करने वाले वाहन को जल्द पकड़ने व मामला दर्ज करने के आश्वासन पर लोग माने। इसके बाद जाम खुल सका।
मायके में है पत्नी
मृतक विजय प्रताप की पत्नी राधा मायके में है। उसके दो बेटियां आराध्या (8) और दिव्या हैं। छोटा भाई मकरंद सिंह, बहन सविता और शिल्पी, मां राजेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल है। विजय प्रताप खेती करता था। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर शीघ्र ही वाहन को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नवाबगंज होकर गुजारे गए वाहन
पुलिस के प्रयास पर जब लोग जाम खोलने को राजी नहीं हुए, तो वाहनों को नवाबगंज होकर निकाला गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
काफी दूर तक घिसटता गया बाइक सवार
घटनास्थल पर पड़े बाइक सवार के खून के निशान करीब 20 मीटर दूर तक हैं। इससे साफ है कि बाइक सवार को फर्रुखाबाद की ओर से जा रहे किसी वाहन ने टक्कर मारी और घसीटता हुआ ले गया।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
जिस हालात में युवक घटनास्थल पर पड़ा था, उससे साफ है कि यदि वह हेलमेट लगाए होता, तो सिर को बचाया जा सकता था। उसके शरीर के अन्य हिस्से में चोट नहीं दिख रही है।

दुर्घटना के बाद जाम लगाए लोगों को समझाते एसओ। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें