फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद से घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला एटा थाना नयागांव के गांव ढांडा निवासी नरेंद्र यादव (35) के माता-पिता की काफी पहले मौत हो चुकी है। भाई बाहर रहते हैं। वह घर में अकेला ही रहता है। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से बाइक से मोहम्मदाबाद से घर लौट रहा था। शाम करीब सात बजे जब वह मेरापुर थाने के गांव हमीरखेड़ा के पास पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पीआरबी ने उसे मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद लोहिया अस्पताल लाया गया। पुलिस को उसकी जेब में मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। लोहिया अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई। उसके भाई बहनों में राहुल, मिथलेश, रामगुनी, ऊषा, मीरा व शिवनंदन हैं। परिजन रो-रो कर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें