फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: खाते में एटीएम जारी न होने पर भी छह बार में निकाले 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खाते पर एटीएम जारी न होने के बावजूद जालसाज ने छह बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित को जानकारी होने पर उसने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

कस्बा निवासी तेजपाल ने गनीपुर जोगपुर स्थित बैंक ऑफ इंडिया से संबद्ध बरतल के ग्राहक सेवा केंद्र पर खाता खुलवाया था। उस खाते पर उसने अभी तक एटीएम जारी नहीं कराया। खाते में 50 हजार रुपये थे। किसी जालसाज ने एटीएम जारी करवाकर खाते से छह बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए। उन्हें रुपये की जरूरत पड़ने पर जब निकालने गए, तो खाते से रुपये निकल जाने की जानकारी हुई। बैंक कर्मचारियों ने किसी तरह का सही जवाब नहीं दिया, तो पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें