फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार शाहजहांपुर की महिला की मौत हो गई। वहीं, पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर थाना परौर गांव कुनियां नौरंगाबाद निवासी उर्मिला(45) पुत्र पवन के साथ शुक्रवार को शहर कोतवाली के मोहल्ला अंगूरीबाग निवासी बहनोई सोनेलाल के नाती नामकरण संस्कार कार्यक्रम में दावत खाने के लिए आए थे। शनिवार को पवन मां को बाइक पर बैठाकर घर जा रहा था।
फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर ताजपुर पुलिया के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। उर्मिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं पवन के मामूली चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उर्मिला को सीएचसी लेकर आई। वहां डॉक्टर ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुत्र राजकुमार, अजय, करन, चेतन व बेटी कोमल, भावना का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ मीनेश पचौरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें