फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फौजी व ममेरे भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार फौजी व उसके ममेरे भाई की मौत हो गई, जबकि सड़क पार कर रही एक महिला घायल हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना में मृत भाई की ससुराल से दोनों लौट रहे थे।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी उत्कर्ष सोमवंशी (30), फुफेरे भाई अवनीश चौहान उर्फ शिवम (26) के साथ बाइक से ताजपुर ससुराल से लौट रहे थे। अवनीश सेना में नायक के पद पर सिक्किम में तैनात है। अवनीश छुट्टी पर घर आए थे। अवनीश का परिवार जमापुर हाईवे किनारे मकान बनाकर रह रहा है। रात करीब सवा आठ बजे वह गांव जा रहे थे। पूर्वी गौटिया के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। उसी दौरान सड़क पार कर रही गौटिया निवासी महिला संजू (35) भी चपेट में आने से घायल हो गई।

सूचना के करीब पौन घंटे बाद पहुंची पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल लाई, जहां उत्कर्ष व अवनीश को मृत घोषित कर दिया गया। सिर में गंभीर चोटें होने से लग रहा है कि वह हेलमेट नहीं लगाए थे। अवनीश के बड़े भाई अखिलेश भी सेना में हैं। मां कुंती, पत्नी ज्योति व दो बच्चों में बेटी रंगोली व बेटा अंश हैं। उत्कर्ष तीन भाइयों में बड़ा था। छोटे नित्कर्ष, अर्जुन व बहन चित्रा है। बच्चों में कृष्णा व लाडो हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन






आज खत्म हो गई थी एक महीने की छुट्टी



अवनीश एक माह से छुट्टी पर थे। आज ही छुट्टी पूरी हो चुकी थी। वह बुधवार को जाने वाले थे, मगर यह अनहोनी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें