फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: उत्तर पुस्तिकाओं में निकले 100 के नोट, लिखा जय श्रीराम

Wed, 20 Mar 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में नोट निकलने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही कॉपियों में जय श्रीराम जयकारे भी लिखे हैं। फतेहगढ़ स्थित एक मूल्यांकन केंद्र पर सामाजिक विषय की कॉपी में 100 का नोट निकला। चौथे दिन भी 715 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को फतेहगढ़ स्थित महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ मूल्यांकन केंद्र पर सामाजिक विषय की कॉपियों में 100-100 के नोट निकले। राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ मूल्यांकन केंद्र पर अयोध्या से आईं कॉपियों को जांचे जाने के दौरान कुछ कॉपियों में जय श्रीराम के जयकारे भी लिखे थे।
मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों ने दबी जुबान से बताया कि सामाजिक विषय में 100-100 के नोट निकले थे। मूल्यांकन केंद्र जीआईसी फतेहगढ़ में 261, जीजीआईसी फतेहगढ़ में 240 और रस्तोगी इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर 715 परीक्षक अनुपस्थित मिले। अभी इंटरमीडिएट की 68279 और हाईस्कूल की 115297 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जानी शेष हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान उत्तर पुस्तिकाओं में नोट निकलना नई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित परीक्षकों की सूचना परिषद को ऑनलाइन भिजवाई जा रही है। समय रहते मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें