फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। मैनपुरी जिले के प्रसिद्ध नागदेवता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे बाइक सवारों को सीमेंट भरे ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गए। परिजनों ने मौके पर जाम लगा दिया। युवती की नवंबर में शादी होनी थी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव नेकपुर खुर्द निवासी राधाकृष्ण शाक्य अपनी पुत्री शिवानी (18) को मैनपुरी के करीमगंज में नाग देवता मंदिर दर्शन व पूजन कर बाइक से लौट रहे थे। मानिकपुर दहेलिया अंडरपास के निकट सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। इससे शिवानी के सिर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया, जबकि राधाकृष्ण घायल हो गए। पिता ने फोन पर परिजनों को सूचना दी।
कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार भाटी मौके पर पहुंचे। शव को सील कर मोर्चरी भिजवा दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों को शव न मिला, तो उन्होंने जाम लगा दिया। उसी वक्त मौके पर खड़े ट्रैक्टर को एक सिपाही ले जाने लगा। पिता राधाकृष्ण ने चाबी छीन ली। घटनास्थल पर परिजनों को युवती का एक कान पड़ा दिखा, तो उन्होंने उठाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस से काफी विवाद हो गया। करीब आधा घंटे तक समझाने के बाद परिजनों ने ट्रैक्टर जाने दिया। एक घंटे तक जाम लगने से वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

परिजनों की बढ़ती भीड़ से आशंकित अफसरों ने जहानगंज और नवाबगंज थानों की पुलिस भी बुलवा ली। मृतका के दो भाई शिवम और सत्यम व पांच बहनों में बड़ी रामबेटी, प्रीती, पिंकी व पूजन हैं। वह सबसे छोटी थी। मां सिया देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवती की शादी थाना छिबरामऊ के गांव कल्याणपुर में रुकी हुई थी। नवंबर में शादी होनी थी। वह बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें