फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज हत्या में पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। दहेज हत्या में पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दो अगस्त को ससुराल में महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला था।
विज्ञापन

जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य गांव इमामुद्दीन निवासी उदयपाल सिंह ने कंपिल थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर शाहपुर निवासी पति संजय उर्फ संजू, ससुर राजवीर सिंह, सास शांती देवी, ननद सोनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि पुत्री अंशिका की शादी संजय के साथ धूमधाम से की थी।
कुछ माह बाद ही पति सहित ससुरालीजन दहेज की मांग कर अंशिका को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जानकारी होने पर खेत बेचकर चार लाख रुपये दामाद व उसके परिजनों को दिए, लेकिन कुछ माह बाद फिर से यह लोग मारपीट करने लगे। दो अगस्त को ननद सोनम ने फोन करके बताया कि अंशिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे तो पुत्री का शव फंदे पर लटका हुआ मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया था। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें