बाइक से परीक्षा देने जाते समय अज्ञात वाहन की भिड़ंत में तीन छात्र गंभीर
रूप से घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में लाया गया। यहां एक छात्र
को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य छात्रों को भर्ती कराया गया। घटना की
सूचना पर परिवार के लोग आ गए।
जिला हरदोई थाना साहाबाद के तारागांव
निवासी अभिषेक सिंह पुत्र योगेंद्र, गांव यारी निवासी इमरान पुत्र नत्थू
खां, थाना मझला के गांव गौटिया निवासी गुलफाम पुत्र नूर हसन बीएससी के
छात्र हैं। तीनों बाइक से मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव ऊगरपुर स्थित कालेज
में परीक्षा देने जा रहे थे। पाली के कोसिया पुलिया के पास सामने से आ
रहे अज्ञात वाहन से
भिड़ंत में तीनों छात्र घायल हो गए। हादसे को देखकर
आसपास के लोग आ गए। प्राइवेट वाहन से इन घायलों को लोहिया अस्पताल लाया
गया। यहां पर मौजूद डाक्टर ने गुलफाम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दा अन्य
छात्रों को भर्ती कर लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी
अस्पताल आ गए। मृतक के भाई इरफान, बबलू खां के
अलावा अन्य परिजन भी पहुंच
गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य घटना थाना
राजेपुर के गांव शेराखार निवासी महेश कुमार शनिवार की सुबह सड़क हादसे में
घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद
परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए।
सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। दो
घायलों को लोहिया अस्पताल और एक को नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। मोहम्मदाबाद
कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर मौझा सिरौली निवासी महिपाल वर्मा के पुत्र
धर्मेंद्र वर्मा और महेंद्र वर्मा बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। गांव
लुखरियाई के पास सामने से आ रही मारुति वैन से
इनकी बाइक भिड़ गई। इस
दुर्घटना में धर्मेंद्र और महेंद्र वर्मा घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे
परिजन घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर रवाना हुए। वहीं शमसाबाद थाना
क्षेत्र के गांव धमगवां निवासी राजेश कुमार का फैजबाग स्थित मेडिकल स्टोर
बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। पशु चिकित्सालय के पास सामने गाय आने पर उसे
बचाने के प्रयास में बाइक
फिसल गई। इस दुर्घटना में राजेश कुमार घायल हो
गए। घायलों को परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। कायमगंज
प्रतिनिधि के अनुसार शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव घमघमा निवासी राजेश
गंगवार बाइक से गांव जा रहे थे। गांव के पास इनकी बाइक फिसल गई। इससे गिरकर
वह गंभीर घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।