फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव झसी के मजरा माछी निवासी अनिकेत शाक्य (24) अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। वह करवाचौथ पर घर आया था। सोमवार को अनिकेत बहन रजनी की ससुराल गांव नगला जैतपुर बाइक से गया था।
शाम को सात बजे वह घर लौट रहा था, तभी रतनपुर चौराहे के पास किसी वाहन की टक्कर से अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात तक अनिकेत जब घर नहीं पहुंचा तो पत्नी डॉली ने ननद रजनी को फोन करके जानकारी की।
विज्ञापन

इसके बाद बहनोई रुस्तम साले को तलाशते हुए रतनपुर चौराहे पर पहुंचे तो अनिकेत को सड़क पड़ा देखा। उसे शहर की आवास विकास कालोनी स्थित नर्सिंग होम में ले गए।
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। अनिकेत की सात माह की एक बेटी है। मां केशकली रो-रो कर बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें