फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिश्तेदारी में दावत खाने जाते समय अज्ञात वाहन की टक्करसे बाइक सवार की मौत हो गईं। पीछे बैठे चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद के मोहल्ला अवंतीबाई निवासी निरंकार (40) मंगलवार शाम चाचा छंगेलाल (55) के साथ बाइक से दावत खाने जा रहे थे। मेरापुर थाने के राजेन्द्रनगर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मोहम्मदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया, जहां निरंकार को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर छंगेलाल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निरंकार के हेलमेट न लगाए होने की बात बताई जा रही है। वह खेती करते थे। पत्नी अनीता, पुत्र अभय, अर्पित, मां रामबेटी, भाई ओमकार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें