फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार बैंक मित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फैजबाग-शमसाबाद रोड पर रविवार देर रात ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार बैंकमित्र की मौत हो गई। ई-रिक्शा छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ई-रिक्शा कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाने के गांव बलीपुर भगवंत उलियापुर निवासी बैंकमित्र अंकित यादव (26) रविवार रात बिना हेलमेट लगाए बाइक से किसी काम से शमसाबाद जा रहे थे। मुरैठी गांव के पास ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हो गए।
पुलिस उन्हें शमसाबाद सीएचसी ले गई। हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। देर रात लोहिया अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। अंकित अविवाहित थे और दो भाइयों में बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें