टेंपो से घर लौटते समय सामने से आ रही बाइक की चपेट में आकर युवक घायल हो गया था। प्राइवेट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। भाई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला तलैया फजल इमाम निवासी किशन बाथम (19) पुत्र सुभाषचंद्र बुधवार शाम फतेहगढ़ से टेंपो के आगे किनारे वाली सीट पर बैठकर घर लौट रहा था। सैनिक कालोनी के पास सामने से आ रहे बाइक चालक ने उल्टी दिशा
में बाइक निकाली तो सीट पर बैठे किशन बाथम बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई रिंकू ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवार के लोगों ने बताया कि करीब चार महीना पहले किशन के पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
सड़क हादसे में दो घायल फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला महादेव प्रसाद स्ट्रीट निवासी नीरज कुमार बुधवार की रात सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहीं गांव सराय अगहत मेरापुर निवासी रनवीर सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए।