फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डिवाइडर से टकराई बाइक, मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पीछे बैठे मोबाइल मिस्त्री का सिर डिवाइडर में जा लगा। गंभीर हालत होने पर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना शाहजहांपुर के कोलाघाट की है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना व कस्बा कलान निवासी विशाल (22) मोबाइल मिस्त्री था। वह रविवार दोपहर दोस्त मोहित के साथ बाइक से जलालाबाद गया था। देर शाम लौटते वक्त कोलाघाट पर मोहित बाइक से नियंत्रण खो बैठा। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे पीछे बैठा विशाल का सिर डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।
परिजन भी उसके पास पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर देर रात लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

विशाल के भाई कमल ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़ा नीरज और छोटी बहन मुस्कान व भाई गोलू है। मां आशा देवी और पिता पप्पू का रो-रो कर बुरा हाल है। वह कलान में मोबाइल की दुकान चलाता था। अभी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें