फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सराफ के पुत्र की मौत

विज्ञापन
हिमांशू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार सराफ के बेटे की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रॉली पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव महरूपुर सहजू निवासी सराफ सुनील कटियार की कचहरी रोड पर शिव ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनका 22 वर्षीय पुत्र हिमांशू कटियार शनिवार सुबह बाइक से दुकान पर जा रहा था।
गांव कुटरा के पास गेस्ट हाउस के सामने जिला जेल चौराहे की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। इससे हिमांशू बाइक समेत ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से ट्रॉली पलट गई। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पर पिता सुुनील कटियार, मां उमा कटियार, छोटा भाई शिवांशु मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हिमांशू दो भाइयों में बड़ा था। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें