फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ओवरटेक करने में बाइक कार से भिड़ी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही कार से बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि कार सवार वृद्धा और चालक घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ के गांव पंथरा निवासी हृदेश कुमार शाक्य (30) गांव में जनसेवा केंद्र चलाते थे। शुक्रवार की सुबह मां दयावती को बुआ के यहां से लेने भोलेपुर आ रहे थे। जहानगंज के गांव आदमपुर के पास आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक छिबरामऊ की ओर जा रही कार से भिड़ गई। हादसे में हृदेश, मैनपुरी के थाना शमशेरगंज के गांव सेठा निवासी कार चालक छन्नो (30), कार में बैठी गांव की रामवती मिश्रा (75) घायल हो गईं।
पुलिस ने तीनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हृदेश और छन्नो को रेफर कर दिया गया। कुछ ही देर में हृदेश ने दम तोड़ दिया। छन्नो को उसके साथी सैफई ले गए। रामवती ने बताया कि हम लोग गंगा स्नान करके घर लौट रहे थे। हृदेश दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई मनीष, पत्नी वसुंधरा, मां दयावती, व पिता बृजपाल शाक्य का रो-रो कर बुरा हाल है। बहन कामिनी व वंदना हैं। वह जनसेवा केंद्र चलाकर परिवार चलाते थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। उसके शरीर और पैरों में अधिक चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें