फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक सवार बदमाशों ने बच्ची को छीन महिला से जेवर व नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। बदायूं मार्ग पर कारव मोड़ के पास बुधवार रात नौ बजे एक बाइक सवार चार बदमाशों ने महिला की गोद से मासूम बच्ची को छीनकर करीब एक लाख रुपये के जेवरात व नकदी रखा पर्स लूट लिया। विरोध करने पर महिला के पति के बदमाशों ने तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अंबेडकर नगर चिनहटपुर निवासी राजवीर शाक्य बुधवार शाम बाइक से पत्नी ऋचा व तीन वर्षीय बेटी कृतका के साथ अपने मामा की बेटी की शादी की दावत खाकर जनपद बदायूं के थाना उसहैत के गांव खिरिया से वापस आ रहे थे। वह कंपिल-बदायूं मार्ग पर गांव कारव मोड़ के पास पहुंचे। अटैना की तरफ से आए एक ही बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने उनकी बेटी को उनसे छीन लिया और जेवर उतारने की धमकी दी। बदमाशों ने दंपती से लगभग एक लाख रुपये के जेवर, पंद्रह सौ रुपये, एक मोबाइल रखा पर्स लूट लिया। राहगीरों के रुकने पर बदमाश बच्ची को छोड़कर अटैना की तरफ तमंचा लहराते हुए भाग गए। दंपती ने सूचना परिजन को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच कर दंपती को थाने ले गई। थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें