फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एचटी लाइन पर पेड़ गिरने से रात भर ठप रहा भटासा फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। गांव त्योरखास के पास शीशम का पेड़ गिरने से भटासा फीडर ठप हो गया। इससे रात क्षेत्र की बिजली गायब रही। सुबह लाइन ठीक होने पर लोगों को बिजली नसीब हुई।
विज्ञापन

रुटौंल स्थित उपकेंद्र से कंपिल, पितौरा, भटासा, न्यू भटासा सहित चार फीडरों से क्षेत्र के गांवों में बिजली दी जाती है। रविवार रात करीब 11 बजे भटासा फीडर से जुड़े गांव त्योरखास के पास एचटी लाइन पर शीशम का पेड़ गिर पड़ा। इससे भटासा फीडर ठप हो गया। इसके चलते मझोला, बराबिकू, अलियापुर, चुईलारा, एजोर, ढमधेरा, गढ़ी नगला, आजमनगर, बिराहिमपुर जागीर, गढ़ी, भौरुआ, पदम नगला, विधि नगला, त्योरखास, अहियापुर, मोहद्दीनपुर, बरखेड़ा, सूजतपुर, करनपुर, दारापुर, अहियापुर, रसीदाबाद, रसीदपुर, उत्तमान नगर आदि गांवों की बिजली ठप रही। विभाग ने रात में आपूर्ति सही करने की जहमत नहीं उठाई। बिना बिजली के रातभर ग्रामीण गर्मी से परेशान रहे। सोमवार सुबह करीब सात बजे कर्मचारियों ने पेड़ हटाकर बिजली बहाल कर दी। कायमगंज ग्रामीण जेई जावेद अहमद खां ने बताया शीशम का पेड़ गिरने से सात-आठ गांवों की आपूर्ति बाधित रही। सोमवार सुबह पेड़ हटाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें