फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण मंदिर में भजनों की धूम, झूमे भक्तजन

विज्ञापन
शहर के राधा कृष्ण मंदिर में भजन गाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के प्रसिद्ध श्रीराधा-कृष्ण महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। मनमोहक भजनों पर देर शाम तक भक्तजन झूमते रहे। रस्तोगी मोहल्ला स्थित मंदिर में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जेलर चैतन्य स्वरूप शुक्ल और कुंजबिहारी अवस्थी, अखिल मिश्र, सौरभ अवस्थी, अमित शर्मा की मौजूदगी में सुबह में सत्यनारायण की कथा हुई। इसके बाद कलाकारों ने भजन संध्या का आयोजन किया। बड़ी संख्या में भक्तजनों ने भजनों का लुत्फ उठाया। भजन गायकों को प्रेमवती शुक्ला, डॉ. पंकज शुक्ल प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। हिंदू जागरण मंच के अनुपम दीक्षित, अमित शर्मा, सुबोध मिश्रा, चंद्रप्रकाश त्रिवेदी, वीरांगना वाहिनी की ज्योति शर्मा, सोनी पाठक, सीमा, संगीता का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर अनुज तिवारी, सुरेश तिवारी, रामशरण दुबे, आशुतोष मिश्रा, संध्या अग्निहोत्री, मुनीत रस्तोगी आदि शामिल हुए। अंत में आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें