फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शिक्षक आत्महत्या कांड के आरोपी बीईओ बहाल, मथुरा रिलीव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शिक्षक आत्महत्याकांड के आरोपी व निलंबित खंड शिक्षाधिकारी कायमगंज को बहाल कर दिया गया। करीब पखवाड़ा भर पहले बीईओ का स्थानांतरण जनपद मथुरा करने के बाद उन्हें रिलीव भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजम खां निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी प्राथमिक स्कूल झब्बूपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। जनवरी 2016 में फर्जी दस्तावेज से भर्ती होने के आरोप में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें वेतन समेत बहाल करने के आदेश दिए थे।
वेतन न दिए जाने से क्षुब्ध होकर अनिल कुमार त्रिपाठी ने सितंबर 2023 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पुत्र आशीष त्रिपाठी ने बीईओ कायमगंज गिर्राज सिंह, लिपिक सुरेंद्रनाथ अवस्थी व प्रधानाध्यापक निर्देश गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इस मामले में तीनों को निलंबित किया गया था। जनवरी 2024 को बीईओ गिर्राज सिंह ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। जमानत मिलने के बाद बीईओ ने बहाली के लिए जुगत लगानी शुरू की। सूत्रों ने बताया कि 30 अगस्त को शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीईओ गिर्राज सिंह को बहाल करने के आदेश दिए थे। गिर्राज सिंह का स्थानांतरण मथुरा हो गया, जिस पर करीब पखवाड़ा भर पहले उन्हें रिलीव कर दिया गया। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि बीईओ गिर्राज सिंह को शिक्षा निदेशक के आदेश पर बहाल किया गया है। मथुरा स्थानांतरण होने पर उन्हें रिलीव किया गया। वहीं मृतक के पुत्र आशीष त्रिपाठी ने बताया कि उसे इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें