फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Fri, 29 Jan 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्टेशन पर टहलने के दौरान रेलवे ट्रैक क्रास करते समय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला हाथीखाना निवासी भीकम सिंह (65) शुक्रवार की सुबह फतेहगढ़ स्टेशन पर टहलने गए थे।
विज्ञापन


यह रेलवे ट्रैक को क्रास करने लगे।  उसी समय कानपुर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर भीकम की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने मौके पर जाकर जांचपड़ताल की। सूचना मिलने पर मृतक का बेटा शिवराम सिंह समेत परिवार के अन्य लोग आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। जीआरपी के दारोगा उमेश सिंह ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें